जांघ में दर्द होने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 11:21

जांघ में दर्द क्‍यों होता है? जानें कारण
जांघ में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे ज्‍यादा प्रेशर पड़ना, मसल्‍स का फटना आद‍ि। जांघ, हमारे शरीर को चलने, बैठने, उठने व अन्‍य कार्यों में सहारा देता है। जांघ में दर्द होने पर आपको चलने-फ‍िरने में तकलीफ हो सकती है। जांघ में दर्द होने पर थाइज सुन्न हो सकते हैं। जांघ में दर्द होने पर जलन या झुनझुनी का एहसास हो सकता है। जांघ में दर्द होने पर खुजली या सूजन भी आ सकती है। इस लेख में हम जानेंगे जांघ में दर्द होने के कारण। साथ ही आपको बताएंगे जांघ में दर्द की समस्‍या दूर करने के घरेलू उपाय।
जांघ में दर्द के कारण

शरीर में फैट बढ़ जाने के कारण जांघ में दर्द हो सकता है।
एक ही पोजि‍शन में ज्‍यादा देर रहने के कारण जांघ में दर्द हो सकता है।
ब्‍लड क्‍लॉट‍िंग के कारण थाइज में पेन हो सकता है।
हड्डी, मांसपेशी या नसों से जुड़ी समस्‍या होने पर जांघ में दर्द होता है।
शरीर में पानी की कमी के कारण भी जांघ में दर्द हो सकता है।
हड्डी में फ्रैक्‍चर हो जाने के कारण जांघ में दर्द हो सकता है।
शरीर में पोटैश‍ियम, कैल्‍श‍ियम, सोड‍ियम आदि की कमी होने के कारण जांघ में दर्द हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info